📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सीएम योगी की अपील: कम करें ईंधन खर्च, अनावश्यक सोना न खरीदें

सीएम योगी का बड़ा निर्देश: VIP फ्लीट में 50% कटौती, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने पर जोर

लखनऊ, 12 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील करते हुए ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए।

यह खबर भी पढें
PM मोदी के ईंधन बचत संदेश पर लखनऊ में बड़ा फैसला, महापौर ने घटाए सरकारी वाहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफिलों से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए और सरकारी कार्यों में सादगी अपनाई जाए। उन्होंने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेट्रो, पीएनजी, सार्वजनिक परिवहन, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग पर जोर दिया।

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप का अधिकतम आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाए। राज्य सचिवालय और निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकों को भी ऑनलाइन आयोजित करने की बात कही गई।

यह खबर भी पढें

पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की बड़ी अपील, बोले- कोरोना काल जैसी जिम्मेदारी निभाएं देशवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तथा प्रदेश में “नो व्हीकल डे” अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में बस सेवा को प्रोत्साहित करने और आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बिजली की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी भवनों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न किया जाए। रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों के न्यूनतम उपयोग पर भी जोर दिया गया।

सीएम योगी ने अगले छह महीने तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने और देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूपी में मौजूद हेरिटेज साइट्स, ईको टूरिज्म, धार्मिक स्थलों और स्थानीय खानपान को बढ़ावा देने के लिए “विजिट माई स्टेट” अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा खाद्य तेल की खपत कम करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पोषण जागरूकता अभियान चलाने और कम तेल वाले भोजन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नेचुरल फार्मिंग, गोबर के उपयोग, पीएनजी नेटवर्क विस्तार और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Disclosure: इस पोस्ट में Amazon Associate लिंक शामिल हैं। खरीदारी करने पर हमें छोटा कमीशन मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें