📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, दंपति समेत 4 की मौत


हमीरपुर।
रविवार सुबह मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागेश्वर धाम से दर्शन कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे छिरका चौराहा के पास हुआ। लखनऊ निवासी एक परिवार अपनी कार से बागेश्वर धाम के दर्शन कर वापस कानपुर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार (55), मीना (54), राजकपूर (57) और चालक आयुष चौहान (25) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला रेखा (52) को पहले जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक राजकपूर और मीना पति-पत्नी थे। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 1 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया गया।

मौदहा SHO ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें