📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

कैंची धाम घूमने गए लखनऊ के 5 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

भवाली बाईपास के पास कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

लखनऊ/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लखनऊ के पांच पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा भवालीगांव बाईपास के पास उस समय हुआ जब पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रशासन ने सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। सभी पर्यटक लखनऊ से नैनीताल और कैंची धाम घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि भवाली स्थित ढैला गांव के पास अचानक कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यूपी नंबर की कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

यह खबर भी पढेंÞ हिंदू युवक से प्रेम संबंध के शक में पिता पर हत्या का आरोप, शव के किए कई टुकड़े

घटना की जानकारी सबसे पहले कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को हुई। उसने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार खाई में गिरने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हालत में कार के अंदर फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और पहाड़ी रास्ते पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • लखनऊ से नैनीताल और कैंची धाम घूमने गए थे पर्यटक
  • भवाली बाईपास के पास हुआ हादसा
  • 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
  • सभी 5 पर्यटकों की मौत
  • SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
  • रात करीब 2:30 बजे हुआ हादसा

रिपोर्ट: Voice of Capital News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें