📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

Mother Dairy और Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से महंगा मिलेगा दूध

नई दिल्ली: आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है। Mother Dairy ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी। इससे पहले Amul भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुका है।

कंपनी के अनुसार, दूध खरीद लागत और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। मदर डेयरी ने बताया कि पिछले एक वर्ष में किसानों से दूध खरीदने की लागत में करीब 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी अपनी आय का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों को देती है।

नई कीमतें (दिल्ली-NCR में):

  • फुल क्रीम दूध – ₹72 प्रति लीटर
  • टोन्ड दूध – ₹60 प्रति लीटर
  • डबल टोन्ड दूध – ₹54 प्रति लीटर
  • गाय का दूध – ₹62 प्रति लीटर
  • टोकन वाला टोन्ड दूध – ₹58 प्रति लीटर

Mother Dairy दिल्ली-NCR में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का कारोबार 17 प्रतिशत बढ़कर ₹20,300 करोड़ तक पहुंच गया।

उधर Amul ने भी 14 मई से दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) के अनुसार, नई बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है।

Disclaimer: As an Amazon Associate, we may earn a commission from qualifying purchases made through links on this page at no extra cost to you.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें