📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में जीता काउंसलर चुनाव

लखनऊ/लंदन। लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने ब्रिटेन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लंदन की सटन वार्ड सीट से चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। उनकी इस उपलब्धि से लखनऊ में खुशी और गर्व का माहौल है।रुख्सार हसन असकरी को चुनाव में कुल 1593 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार को मात्र 448 वोट प्राप्त हुए। उनकी इस बड़ी जीत को क्षेत्र में किए गए सामाजिक कार्यों और जनता के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है।लखनऊ में पली-बढ़ीं रुख्सार ने La Martiniere College से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेलकूद में भी सक्रिय रहीं और स्विमिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थीं।करीब 13 वर्ष पहले रुख्सार लंदन चली गईं, जहां उन्होंने बैरिस्टर की डिग्री हासिल की और एक लॉ फर्म में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने Liberal Democrats पार्टी जॉइन की। सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा, जहां उन्होंने शानदार जीत हासिल की।रुख्सार, डॉ. हसन की भांजी हैं। उनकी सफलता पर लखनऊ में लोगों ने खुशी जताई और इसे शहर के लिए गौरव का क्षण बताया।

Disclaimer: इस पोस्ट में दिए गए कुछ लिंक Amazon Associate links हो सकते हैं। इनके माध्यम से खरीदारी करने पर हमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कमीशन मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें