📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

यूपी में 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य राजस्व अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाल ही में एलडीए में तैनात संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर किया गया था। शुक्रवार को जारी नई सूची में एसपी सिंह को संयुक्त सचिव एलडीए यथावत रखा है जबकि कुलसचिव भातखण्डे संस्कृत विश्वविद्यालय व अपर निदेशक संस्कृत निदेशालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी सुलतानपुर से अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है। वहीं ऋषि धवन को कुलसचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से मुख्य राजस्व अधिकारी सुलतानपुर नियुक्त किया गया है।

दुर्गेश मिश्रा को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर भेजा गया है। वहीं राजीव राज को नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव से एडीएम जालौन बनाया गया है।


इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी जैसे पदों पर नई तैनाती दी गई है।

प्रमुख तबादले

आलोक कुमार वर्मा → अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल

ऋषि धवन → मुख्य राजस्व अधिकारी, सुलतानपुर

दुर्गेश मिश्रा → अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर

राजीव राज → अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), जालौन

संजय कुमार → नगर मजिस्ट्रेट, हरदोई

अजीत कुमार सिंह → अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गौतमबुद्धनगर

सुरेश कुमार पाल → मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें