📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

UP में 2 दिन Work From Home लागू: श्रम विभाग का बड़ा आदेश, Hormuz संकट का असर

लखनऊ, 16 मई 2026: वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में Hormuz जलडमरूमध्य से व्यापार बाधित होने की आशंका के चलते उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई हाई-लेवल वर्चुअल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। प्रमुख सचिव डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम, श्रमायुक्त और सभी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में तय हुआ कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कर्मचारी वाली कंपनियों में सप्ताह में कम से कम 2 दिन Work From Home लागू किया जाएगा। 

बैठक के 5 बड़े फैसले: 
1. 2 दिन WFH अनिवार्य: जहां ज्यादा कर्मचारी हैं, वहां 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी होगी 
2. Staggered Timing: ऑफिस टाइम अलग-अलग शिफ्ट में बांटे जाएंगे ताकि भीड़ कम हो 
3. पब्लिक ट्रांसपोर्ट: मेट्रो, बस और कार पूलिंग को बढ़ावा देने के निर्देश 
4. हेल्पडेस्क बनेगी: खाड़ी देशों से लौटने वाले श्रमिकों के लिए मदद और ई-श्रम डेटा से जोड़कर लाभ 
5. ऊर्जा बचत: कंपनियों को ऊर्जा लागत घटाने और श्रमिकों को कम तेल वाला भोजन अपनाने की सलाह श्रम मंत्री ने कहा कि गैस आधारित इकाइयों में ऊर्जा की कमी और लागत बढ़ने से छंटनी की आशंका है। इसलिए स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री से बात करके WFH को बढ़ावा दिया जाएगा। अफवाहों से निपटने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे। सरकार का फोकस है कि Hormuz संकट का असर UP के श्रमिकों पर कम से कम पड़े और सामाजिक सुरक्षा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

💻 Work From Home जरूरी सामान

UP सरकार के 2 दिन WFH आदेश के बाद घर से काम के लिए:

👉 Portronics MoBoss Adjustable Stand
अमेजन पर देखें
लैपटॉप + मोबाइल दोनों के लिए, 4.2★ रेटिंग, 1 साल वारंटी

Disclosure: यह अफिलिएट लिंक है। खरीद पर VoC को कमीशन मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें