लखनऊ, 13 मई: विजय खंड कल्याण समिति, गोमती नगर की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में समिति अध्यक्ष एल के मिश्र ने बताया कि रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह द्वारा अप्रैल माह में खंड की दो विभूतियों श्रीमती मालिनी अवस्थी एवं डॉ आदित्य पांडे को "विशिष्ट सेवाओं" के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया था।
डॉ आदित्य पांडे का हुआ अभिनंदन
इस सम्मान से विजय खंड निवासियों को गौरव की अनुभूति हो रही है। इसी क्रम में समिति ने आज की बैठक में डॉ आदित्य पांडे को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सभी सदस्यों द्वारा फूल माला, पुष्प गुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्रीमती मालिनी अवस्थी इस समय लखनऊ में उपस्थित नहीं थीं, अतः उनका सम्मान खंड में होने वाले आगामी कार्यक्रम में किए जाने का निर्णय लिया गया।
8 मुद्दों पर हुई चर्चा, बने ये निर्णय
बैठक में निवासियों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्य बिंदु रहे:
1. सीवर की गंभीर समस्या: संयुक्त सचिव आमिर इस्लाही ने स्थलीय निरीक्षण कराया। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से समन्वय कर समाधान निकाला जाएगा।
2. वर्षा ऋतु में जलजमाव: समाधान पर चर्चा
3. पार्कों का सौंदर्यीकरण: विजय पार्क एवं सद्भावना पार्क का सुदृढ़ीकरण
4. सुरक्षा व्यवस्था: पार्कों में गार्ड/पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर
5. होली-ईद मिलन 2026: 30/31 मई को आयोजन, रूपरेखा तैयार
6. सदस्यता शुल्क: वार्षिक चंदा ₹1000 से बढ़ाकर ₹1200 सर्वसम्मति से पारित। शत-प्रतिशत संग्रह का लक्ष्य
7. समिति की जमा राशि में वृद्धि पर मंथन


0 टिप्पणियाँ