- 14 जून को आशियाना से निकाली जाएगी विशाल 'योग जागरूकता रैली' तथा 21 जून को होगा विराट योग कार्यक्रम।
- स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को अपने बच्चों में योग को संस्कार के रूप में रोपित करना चाहिए: संजय गुप्ता
लखनऊ (7 जून, रविवार): आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां बेहद जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। "उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति" द्वारा 'योग जागरूकता अभियान' के अंतर्गत रविवार को गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा में प्रातः 6:00 बजे शंखनाद और शंख ध्वनि के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ एवं आयोजन किया गया।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राजधानी के व्यापारी, बुजुर्ग, महिलाएं, चार्टर्ड एकाउंटेंट, सेवानिवृत्त अधिकारी, युवा एवं छात्र भारी संख्या में शामिल हुए।
बीस साल बाद का भारत पूर्ण स्वस्थ हो, यही हमारा लक्ष्य: संजय गुप्ता
योग जागरूकता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। इसके माध्यम से मन और तन दोनों पूर्णतः स्वस्थ रहते हैं।
"स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। हमें अपने बच्चों में बचपन से ही योग को एक संस्कार के रूप में रोपित करना चाहिए ताकि आज से बीस साल बाद का भारत पूर्ण रूप से स्वस्थ भारत हो। ऐसा होने से हमारे देश के नागरिक महंगी-महंगी दवाइयों और जटिल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) से बच सकेंगे।"
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में लगेंगे योग शिविर: संदीप सिंह गौर
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें योग से जोड़ना है ताकि सभी नागरिक निरोगी और स्वस्थ हो सकें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की:
अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने आगे कहा कि समिति का यह प्रयास केवल लखनऊ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के अनेक जिलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समिति का उद्देश्य केवल जून महीने तक सीमित न रहकर पूरे साल लगातार योगाभ्यास कार्यक्रम चलाते रहने का है।
इन प्रमुख योग साधकों व पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर समाज को सेहतमंद रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, महासचिव ओपी श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, आर.के. गुप्ता, लीलाधर, राज दुबे, शैलू और कोषाध्यक्ष रितेश खरबंदा उपस्थित रहे।
इनके साथ ही अनु, प्रिया श्रीवास्तव, कुसुम पाठक, सविता सिंह, हंसा चौबे, एल.डी. चौबे, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र मौर्य, विनोद मौर्य, जुगल किशोर, हरिश्चंद्र ओली आदि कई वरिष्ठ योगाचार्यों एवं समर्पित योग साधकों ने पूरी श्रद्धा के साथ योगाभ्यास संपन्न किया।


0 टिप्पणियाँ