📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

पूर्वांचल को बड़ी रेल सौगात: 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं, मऊ-दिल्ली कनेक्टिविटी होगी मजबूत


लखनऊ, 16 जून। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने पूर्वांचल की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से नई रेल सेवाओं को मंजूरी दे दी है, जिनका शुभारंभ आगामी 19 जून से किया जाएगा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि मऊ, मधुबन और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार रेल मंत्रालय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संपर्क में रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के यात्रियों को अब कई नई रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा। इसके अलावा मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से शुरू होगा। वहीं छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन को मऊ मार्ग से संचालित किया जाएगा, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

ए.के. शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल सेवाओं के विस्तार से संबंधित जो प्रस्ताव रखे गए थे, उन्हें रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और अब उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं का शुभारंभ 19 जून, 2026 को होगा। इस अवसर पर मऊ रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि नई रेल सेवाएं पूर्वांचल के विकास, व्यापार, रोजगार और आवागमन को नई गति प्रदान करेंगी। इससे मऊ, मधुबन सहित आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

उन्होंने क्षेत्र की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए 19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल के विकास का ऐतिहासिक अवसर है और जनता की सहभागिता ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें