📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

AKTU News: एकेटीयू में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, IET में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

AKTU News: एकेटीयू में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, आईईटी के महिला छात्रावास में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

एकेटीयू लखनऊ में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' की शपथ; IET के अपाला महिला छात्रावास में पहले एक्रलिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन सुना।

🚫 एकेटीयू में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

ऑनलाइन प्रसारण के उपरांत आईईटी एवं कैस के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक ने विश्वविद्यालय परिवार को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव रीना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, एसो. डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव, उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी व छात्र उपस्थित रहे।

🏸 IET के अपाला महिला छात्रावास में एक्रलिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

छात्राओं में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के **अपाला महिला छात्रावास** में पहले एक्रलिक फ्लोर्ड बैडमिंटन कोर्ट (Acrylic Floored Badminton Court) का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने फीता काटकर इस नए कोर्ट की शुरुआत की।

“छात्रावास में इस नए बैडमिंटन कोर्ट से छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है, ताकि शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।”

— प्रो. जेपी पाण्डेय, कुलपति (AKTU)

👭 चारों महिला छात्रावासों की छात्राओं को मिलेगा लाभ

यह बैडमिंटन कोर्ट आईईटी परिसर के चारों महिला छात्रावासों की छात्राओं को समर्पित किया गया है, जिससे छात्राओं में खेल गतिविधियों के जरिए टीम भावना और शारीरिक फिटनेस को बल मिलेगा। उद्घाटन के दौरान आईईटी निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, प्रो. सुबोध बैरिया, चीफ वार्डन प्रो. अरूणिमा वर्मा, प्रो. सीतालक्ष्मी, डॉ. प्रगति शुक्ला, डॉ. अनुज कुमार शर्मा एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें