लखनऊ। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मुलाकात कर खाद, बीज एवं रसायन व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए संदीप बंसल ने खाद, बीज एवं रसायन व्यापारियों की उत्पीड़न पर रोकथाम लगाने की मांग प्रदेश के कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री से की है। संदीप बंसल ने कहाकि व्यापारियों को जो दाम यूरिया के मिल रहे हैं उनकी खरीद उससे ज्यादा है उस पर भी कई प्रकार के रसायन उनको जबरदस्ती दिए जा रहे हैं। जिससे पूरे प्रदेश के खाद रसायन एवं बीज विक्रेताओं में आक्रोश व्याप्त है, उनका कारोबार चौपट हो चुका है।
संदीप बंसल ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करके व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। प्रदेश मीडिया प्रवक्ता सुरेश छबलानी ने बताया कि दोपहर 3 बजे कन्नौज एवं कानपुर के प्रतिनिधि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से उनके कार्यालय पर मिले।
0 टिप्पणियाँ