📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

Mehndi Competition लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैंसभी दिखाएं
प्रेस विज्ञप्ति  नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर आज 27.8.26 को अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने  अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सुंदर डिजाइन की मेंहदी से हाथ रचाए। इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्रो. संगीता शुक्ला, विभागाध्यक्ष प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग एवं प्रो. अर्चना सिन्हा, विज्ञान संकाय से उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि  "हर छात्रा ने बहुत ही सुन्दर मेंहदी लगाई है और अपनी कला का  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है"। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ताओं ने भी मेंहदी लगवाई। अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब के सभी सदस्य प्रो. सीमा सरकार (इनचार्ज), प्रो. सीमा पांडे, डा. अपूर्वा अवस्थी, डा.  अणिमा अवस्थी, डा. क्षितिज शुक्ला, डा. सुकन्या तिवारी, डा. रीमा छाबड़ा, डा. गरिमा मिश्रा, डा. किरन पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफ़ल संयोजन डॉ. सुकन्या और डॉ. किरण ने किया l मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी पासवान बी .एस .सी. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान शगुन प्रजापति बी. ए. प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर फिजा सिद्दीकी बी .ए. तृतीय सेमेस्टर एवं पूर्वी वैश्य बी. एस .सी .प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार खुशी गुप्ता बी. एस .सी. पंचम सेमेस्टर,समीक्षा बी. एस. सी .प्रथम सेमेस्टर,महक अंसारी बी. एस .सी .प्रथम सेमेस्टर, कायनात बी .एस .सी .प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

नवयुग कन्या महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन: छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा, खुशी पासवान ने जीता पहला स्थान 📍 स्थान: नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ | 📅 द…

ज़्यादा पोस्ट लोड करें कोई परिणाम नहीं मिला
📢 WhatsApp से जुड़ें