लख़नऊ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर नेशनल ह्यूमन राइट्स कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने झाँसी के युवा समाजसेवी प्रियंक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के महासचिव के पद से पदोन्नत करते हुए युवा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौपी।
प्रियंक श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश महासचिव रहते हुए संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई साथ ही अन्य प्रदेशों में भी संगठन को मजबूत किया। 7 सदस्यीय राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी से विचार विमर्श करने के बाद प्रियंक श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन सचिव सुमित श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अंतश शुक्ला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साहिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव राहुल जैन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल एवं महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष उपाध्याय शामिल थे।
नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय महासचिव को फोन के माध्यम से महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव राजकुमार पांडेय, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष विक्रम परदेशी, युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश निगम, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना, प्रदेश सचिव अमित सिंह, आसाम से प्रदेश सचिव पिनाकी दास, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राज यादव, प्रदेश महासचिव अरविन्द अम्बष्ठ सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ