लखनऊ। मिशन शक्ति और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरभि कल्चरल ग्रुुप द्वारा रविवार को बंसल लॉन, विक्रम नगर मानक नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में कामयाबी की बुलंदियां हासिल कर रहीं महिलाओं को "नारी दुर्गा शक्ति सम्मान" से नवाजा गया। जिसमें वरिष्ठ कवयित्री रूपा पांडेय सतरूपा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर एमिटी विश्वविद्यालय रंजना, कला और संस्कृति से ज्योति किरन रतन, रेडियो सिटी की रेडियो जाकी राशि लोक गायक और समाजसेवी विनीता त्रिपाठी, प्रेरक शिक्षिका शशि प्रभा सिंह, न्यूट्रिशन काउंसलर अर्चना श्रीवास्तव, महिला उद्यमी ममता रस्तोगी, भजन गायक/ समाजसेवी साधना मिश्रा, पत्रकार वान्या दीक्षित, रंगकर्मी अनन्या ठाकुर, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर नृत्यांगना अंकिता बाजपेई शामिल हैं। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव "जीतू" विशिष्ट अतिथि डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव (मनोवैज्ञानिक प्राचार्या नवयुग पीजी कॉलेज लखनऊ), मयंक रंजन (संयोजक युवा महोत्सव) ने अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सभी महिलाओं को नारी दुर्गा शक्ति सम्मान से नवाजा। समारोह में रिद्धिमा सोनकर ने गणेश वंदना, मोहिनी मिश्रा, प्रज्ञा कौशल ने काव्यपाठ और आशी सिंह, पूजा सिंह, कनक गोंड सहित बाल कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रुचि अरोरा (शिक्षिका), डॉ. ऋचा आर्या (लेखिका, कथक नृत्यांगना), विनीता भारती (समाजसेवी), नीरज कुमार साहू, डॉ. मीना (अध्यक्ष) उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र सक्सेना थे।
0 टिप्पणियाँ