google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> नगर आयुक्त से पहली बार मिला नगर निगम कर्मचारी संघ, रख दीं मांगें

Pages

नगर आयुक्त से पहली बार मिला नगर निगम कर्मचारी संघ, रख दीं मांगें

लखनऊ। नव-नियुक्त नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से शनिवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों की शिष्टाचार भेट हुई। संघ के लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं महामंत्री राम अचल सहित सभी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संस्था/कर्मचारियों की समृद्धि एवं प्रगति का प्रतीक स्वरूप बोनसाईं पौधा सप्रेम भेंट किया। 

नगर आयुक्त गौरव कुमार को पौधा भेंट करते संघ के पदाधिकारी


संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर आयुक्त को शिष्टाचार वार्ता में आश्वस्त किया कि नगर निगम प्रशासन के आशा अनुरूप संस्था हित मे पूर्व की भांति नगर निगम कर्मचारी एवं अधिकारी और अधिक ऊर्जा के साथ आपसी सामंजस्य से अपना योगदान देता रहेगा, जिससे नागरिकों में संस्था व कर्मचारियों की छवि और अधिक सुदृढ़ हो।

संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं राम अंचल की ओर से लंबित मांगो के निराकरण के सम्बन्ध मे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। नगर आयुक्त एवं संघ के पदाधिकारी के मध्य कर्मचारियों की लंबित मांगो का निराकरण वार्ता के माध्यम से पूर्ण किये जाने पर नगर आयुक्त द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ द्वारा संघ के पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट किये जाने उपरांत कर्मचारियों की लम्बित मांगों का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने पर संघ के समस्त पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित किया।



शिष्टाचार भेंट में नवनियुक्त नगर आयुक्त गौरव कुमार, आई ए एस, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव व अरुण कुमार गुप्त एवं नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक राम चन्दर यादव, अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री रामअचल, उपाध्यक्ष शमील एखलाक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, मंत्री  विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, सयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, सहायक मंत्री जाकिर अली, मनीष चंद्र पाल, सदस्य कार्यकारिणी मोहम्मद शमशाद, पवन पाल, सुखदेव यादव उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ