Pages

सपा के संस्थापक सदस्य व मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे भगवती सिंह नहीं रहे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद तथा मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। शनिवार रात वे बक्शी का तालाब डिग्री कॉलेज में रुके थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली। भगवती सिंह के निधन से सपाइयों में शोक की लहर है। 

उनका शव लेकर रिवर बैंक कॉलोनी आवास लाया गया है। यहां उनका शव दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उन्होंने देह दान का संकल्प लिया था। भगवती सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसलिए दोपहर बाद केजीएमयू की टीम उनके आवास पर पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी करेगी। 


सपा के संस्थापक सदस्य होने और मुलायम के साथ लंबा संघर्ष करने के कारण भगवती सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबियों में गिने जाते थे। कई मौकों पर मुलायम अक्सर उनके साथ जेल में बिताए दिनों की चर्चा करते थे। कहते थे कि जेल में भगवती सिंह लाई चना खाकर अपना पेट पालते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के तौर पर उनकी हैसियत भी थी। भगवती सिंह डॉक्टर लोहिया, चंद्रशेखर, और राजनारायण जैसी शख्सियत के साथ बैठ कर राजनीति सीखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ