Pages

मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, शहर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ में विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रहे उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अजय कुमार लल्लू के विधायक आवास के बाहर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।

हाउस अरेस्ट किये जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहाकि आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिए गए। हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है। लेकिन किसान से डीजल- पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है। लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है।

वहीं पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (उत्तरी) अजय श्रीवास्तव "अज्जू", अध्यक्ष(दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह "डीपी" के  नेतृत्व में आईटी चौराहे स्थित समथर पेट्रोल पम्प पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन था। परंतु विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके आवास पर हाउस-अरेस्ट कर लिया गया। जिनको रिहा कराने के लिए अजय श्रीवास्तव 'अज्जू", दिलप्रीत सिंह "डीपी" शहर कांग्रेस पदाधिकारियों सहित  प्रदेश अध्यक्ष के बहुखंडी स्थित आवास पर धरने पर बैठ गए।

इस मौके पर अजय श्रीवास्तव "अज्जू' एवं दिलप्रीत सिंह "डीपी" ने संयुक्तरूप से प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को उजागर करने वालों की पुलिस-प्रशासन द्वारा आवाज दबाने की कोशिश करती रहती है। जिसमें वो हमेशा असफल रहती है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा विगत 13 महीनों में लगातार पेट्रोल के दामों में Rs25.72/- प्रति लीटर एवं डीजल के दामों में Rs 23.93/-प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम सीमा पर है, घरेलू समान एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई हैं। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान जनता को राहत देने के बजाय उनकी कमाई पर सार्वजनिक लूट की जा रही है। यही नही, केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण ही आज देश आर्थिक मंदी, व्यापक बेरोजगारी, भत्तों में कटौती व खत्म होती नौकरियों से पहले ही जूझ रहा है ऊपर से महँगाई का बोझ और डाल दिया है। 

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , अजय श्रीवास्तव "अज्जू", दिलप्रीत सिंह "डीपी", संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र पांडेय, अशोक सोनकर, सतीश शर्मा, संदीप पोद्दार, विकास सक्सेना, बसंत लाल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, मंदीप मल्होत्रा, रंजित कुमार, अमित मिश्रा, राधेश्याम त्रिपाठी, मो. फ़र्जान खान, रामेश्वर यादव, सुशीला शर्मा, अनुसुइया शर्मा सहित तमाम कांग्रेसजन को गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ