📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अपने घरों में धरने पर बैठे व्यापारी, आखिर क्यों

व्यापारियों को वित्तीय पैकेज की सख्त आवश्यकता : संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपने घरों से ही धरना दिया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि करोना कर्फ्यू के कारण पिछले 50 से अधिक दिनों से अपना रोजगार बंद कर  कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले व्यापारियों के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती आ गई है। प्रदेश में 60% से अधिक व्यापारी छोटे एवं मझोले हैं जिनकी सारी जमा पूंजी इन 2 महीनों में समाप्त हो गई है और उनके सामने घर के खर्चों को चलाने की भी समस्या आ गई है। व्यापारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था, अब स्थिति और विकराल हो गई है।

उन्होंने बताया कि व्यापारियों के सामने बिजली के बिलों के भुगतान, दुकानों एवं गोदामों के किराये के भुगतान, कर्मचारियों की तनख्वाह के भुगतान, बैंकों के ब्याज एवं किस्तों के भुगतान की बड़ी समस्या आ गई है। उन्होंने कहाकि व्यापारी समाज ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महामारी में काम किया है और कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहाकि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर भी अपनी गुहार लगाई है, किंतु अभी तक कोई वित्तीय पैकेज या अन्य सहायता की घोषणा सरकार द्वारा नहीं की गई है।

■ व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने, व्यापारियों के कामर्शियल हाउस टैक्स (वित्तीय वर्ष 2021- 22) माफ किए जाने, 12 माह के लिए कामर्शियल विद्युत कनेक्शन के मिनिमम चार्ज फिक्स चार्ज एवं अन्य सभी चार्ज छोड़े जाने की मांग

■ कोविड-19 से मृतक व्यापारियों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी धरने पर बैठे

■ व्यापारियों ने अपने घर से ही धरना देकर सरकार से जल्दी सहायता करने की मांग की

संजय गुप्ता ने कहाकि आज के इस सांकेतिक धरने के माध्यम से  प्रदेश एवं केंद्र सरकार से इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहाकि कोरोना कर्फ्यू खुलने के बाद भी व्यापार को पटरी पर आने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में सभी व्यापारियों के ऋण खाते 1 साल तक एनपीए ना घोषित किया जाए, 3 महीने का ब्याज माफ किया जाए। 

देखें वीडियो https://youtu.be/wVj8lw6C2P4

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन के 12 माह के लिए विद्युत मूल्य के अतिरिक्त सभी प्रकार के चार्ज जिसमें मिनिमम, फिक्स चार्ज आदि शामिल हैं, पूरी तरह माफ किए जाएं। कॉमर्शियल हाउस टैक्स वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए माफ किया जाए। व्यापारियों से सभी प्रकार के सरकारी वसूली में शिथिलता बरती जाए। उनसे कड़ाई ना की जाए और व्यापारियों को सस्ती दर पर बिना सिक्योरिटी के सरकारी ऋण मुहैया कराए ताकि व्यापारी पुनः अपना कारोबार खड़ा कर सके। 


अपने घरों से धरना देने वालों में संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, गोमती नगर अध्यक्ष गिरीश भार्गव, हुसैनगंज- विधानसभा मार्ग के अध्यक्ष जीएस चड्ढा, रिंग रोड से पंकज अरोड़ा, नीलगिरी मार्केट से उदय भान यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। जिन्होंने अपने घरो से धरना देकर सरकार से मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें