📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में संक्रमण ज्यादा, जानें दूसरे जिलों का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार में बढ़ोत्तरी हो रही है। चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,016 नये मामले आये हैं। 2,54,044 सैम्पल की जांच में यह संख्या सामने आयी है। वहीं, 24 घंटे में 2554 लोग ठीक हुये हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 1.88% है। राहत की बात है कि संक्रमण से ठीक होने की दर 94% है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लहर में 80 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में 80 हजार केस होने पर पूर्ण लॉकडाउन लग गया था। इस बार चुनाव का दौर है ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि संक्रमण की दर और तेजी से बढ़े़ेगी। 


1392 पुरुष और 789 महिलाएं पॉजिटिव

लखनऊ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों यह नोएडा और गाजियाबाद से भी आगे बढ़ गया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 22,09 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 12195 हो गई है। सीएमओ आॅफिस से जारी आंकड़ों के अनुसार 1392 पुरुष और 789 महिलाएं पॉजिटिव हैं। 

राजधानी में अलीगंज में सबसे ज्यादा 397 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चिनहट- 385, आलमबाग - 213, इंदिरा नगर - 246, सिल्वर जुबली - 178, सरोजनी नगर - 139, नवल किशोर रोड - 63, रेड क्रॉस - 98, टुडियागंज - 137, ऐशबाग - 78, बीकेटी - 36

अन्य जिलों का यह है हाल

गौतमबुद्ध नगर- 1817, गाजियाबाद - 1887, मेरठ- 1203, वाराणसी- 666, आगरा- 781, मुरादाबाद- कानपुर नगर- 422, मथुरा- 302, प्रयागराज- 433, मुजफ्फरनगर- 380, गोरखपुर- 347। 

अब तक 2,69,636 ने ली प्रीकॉशन डोज 

कल 13 जनवरी को एक दिन में कुल 24,91,529 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,54,55,942 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.88 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,31,73,093 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,86,29,035 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 43,55,278 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 31.08 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,69,636 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें