📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : 228 टॉप टेन मेधावी हुए सम्मानित

लखनऊ। बाल निकुंज इण्टर कालेज मोहिबुल्लापुर शाखा में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल ने माँ सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलन कर किया। बच्चों ने क्लासिकल डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। 

समारोह में वार्षिक परीक्षा 2022 में कक्षा व सेक्शन वार टाॅप-10 प्री प्राइमरी के 60 मेधावी, गर्ल्स विंग के कक्षा 9 एवं 11 के सभी सेक्शन के 82 मेधावी और ब्वायज विंग के कक्षा 9 व 11 के 86 मेधावियों को प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रबंध निदेशक ने कहाकि सभी टाॅप-10 मेधावी प्रतिभा के धनी हैं। सभी को अपनी पोजीशन कायम रखने के लिए और अधिक परिश्रम करते रहना होगा। इसके लिए टाइम मैनेजमेण्ट और अपने गुरूओं के निर्देशन को सही रूप में अमल में लाना होगा। इसमें किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं देनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली कक्षा में भी मेधावी अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर गर्ल्स विंग की प्रधानाचार्या भगवती भण्डारी, ब्वायज विंग की उप प्रधानाचार्या अनीता मौर्या एवं इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें व अभिभावकगण उपस्थित रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें