लखनऊ। बाल निकुंज इण्टर कालेज की मोहिबुल्लापुर शाखा के आफिस प्रांगण में मंगलवार को समस्त कालेज स्टाॅफ सहित आये हुए छात्रों को स्टार फायर प्रोटेक्शन एण्ड लाइव सेफ्टी इंजीनियर्स कम्पनी की ओर से अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक विक्रान्त सिंह और जगदम्बा सिंह ने सर्वप्रथम कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फहमिदा बानो को ग्राउण्ड में थोड़ी सी लकड़ी जलाकर फायर सिलेण्डर का त्वरित प्रयोग कर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूजा और मोहिनी को भी प्रशिक्षित किया गया।इसके बाद शिक्षकों उस्मान अली व आयशा शाहिद, क्लर्क एस.के. पाण्डेय व सरस्वती भारद्वाज और छात्रों कृष्ण शर्मा, सूरज कुमार, विशाल यादव व अफरोज अंसारी को सावधानी पूर्वक पकड़ने, ले जाने व चालू करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। जिससे वहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य लोगों ने भी अग्निशमन यन्त्र को चलाने के तौर तरीके को बारीकी से सीखा और समझा। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या अनीता मौर्या, इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार व रीना पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍




0 टिप्पणियाँ