📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सेंटा वॉल ऑफ फेम’ खिताब से सम्मानित हुई सी.एम.एस. शिक्षिका

लखनऊ, (संजीव मौर्य 'आशीष')।सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की शिक्षिका सुश्री अंजू सिंह को उत्कृष्ट शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल के लिए ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ खिताब से सम्मानित किया गया है। सुश्री अंजू सिंह ने सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड एवं सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सुश्री अंजू सिंह ने प्राइमरी लेविल मैथ्स टीचिंग प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उन्हें ‘सेन्टा वाल ऑफ फेम’ पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी शिक्षकों को तीन मुख्य मानकों सब्जेक्ट एक्पर्टाइज, क्लासरूम कम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर प्रतिभा का परीक्षण किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुश्री अंजू सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमना की है।



सेंटा टीचिंग टेस्ट अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें