Pages

पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। फैजुल्लागंज, दाउदनगर, दौलतगंज, काशी बिहार, मोनी पुरवा को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीपे वाले पुल की जगह पर पक्का पुल बनाए जाने को लेकर एसडीएम से लेकर के मुख्यमंत्री तक ज्ञापन दिया गया, धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन आज तक पुल नहीं बन पाया।

प्रदर्शन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना" भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता होरी लाल लोधी, रामशरण पाठक, मनोज मिश्रा, सीताराम जायसवाल, पूनम जायसवाल, व्यापारी नेता बृजेश शुक्ला, राजेश यादव, अनुज साहू, ताज खान सहित अन्य लोग मौजूद थे। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहाकि पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनने तक आंदोलन जारी रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ