📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

छह विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ। सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र वंश बत्रा को कैनडा एवं आस्ट्रेलिया के छह विश्वविद्यालयों से उच्चशिक्षा का ऑफर आया है। इन विश्वविद्यालयों में कैनडा की ब्रॉक यूनिवर्सिटी, कार्लटन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा एवं आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड एवं यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड शामिल है।


वंश ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशालीछात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. प्रदेश में ए, कमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। 



प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफटे क्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें