📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों को बांधी राखी, जवानों से मिला आशीर्वाद और स्नेह

लखनऊ। देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए तीज त्यौहार मनाना मुश्किल होता है। कई बार परिवार संग खुशी का अवसर आने पर भी वे अपने घर नहीं जा पाते। रक्षाबंधन पर भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने नहीं पहुंच पाते हैं। इसके बाद भी ऐसे वास्तविक वीर सैनिकों की कलाई पर राखी बांधने के लिए गांव- शहर से बहनों का प्यार सैनिकों के लिए हमेशा से न्योछावर रहता है। रक्षाबंधन पर्व व "हर घर तिरंगा"अभियान कार्यक्रम श्री महेश प्रसाद डिग्री कालेज, मोहनलालगंज लखनऊ की छात्राओं द्वारा "सशस्त्र सीमा बल" के साथ मनाया गया। छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी और सेना के जवानों द्वारा छात्राओं को तिरंगा झंडा भेंट किया गया। सैनिक जवानों से मिलकर और उनकी कलाई पर राखी बांधकर बहनों के चेहरे खिल उठे। बहनों ने सैनिकों के ललाट पर तिलक लगाया, कलाई पर राखी बांधी, मुंह मीठा कराया और चरण छुए। सैनिक जवानों ने भी स्कूली छात्राओं को आशीर्वाद-स्नेह दिया। अपने बीच छोटी छोटी बहनों को देखकर जवानों को भी अपने परिवार की याद आ गई और चेहरों पर खुशी छलक उठी।


इस पूरे कार्यक्रम का निर्देशन महाविद्यालय के प्राचार्य डा श्री प्रकाश एवं कार्यक्रमाधिकारी अर्चना सिन्हा ने किया।उनके साथ डॉ डीवी सिंह, डॉ रुपाली शर्मा, विनीत कुमार सिंह, प्रतिमा पांडेय, अंजू, भावना ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।


इस अवसर पर सैनिक जवानों ने छात्राओं से कहा कि वे अपने घर भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लगाकर देश का गौरव बढ़ाएं। हमें खुशी होती है जब देशवासी सैनिकों को स्नेह, पे्रम, मान-सम्मान देते हैं। हम सभी जवानों का संकल्प है कि देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दें। बहनें खुश रहें। छात्राओं की इच्छा पर सैनिक जवानों ने खुशी-खुशी फोटो खिंचवाया और तिरंगा लहराकर, तालियां बजाकर विदाई दी।


जवानों ने कहा अच्छा लगता है जब हम सैनिकों से मिलने बच्चे आते हैं। इससे हमारा उत्साह बढ़ता है। उन्होंने स्कूली बहनों के द्वारा प्यार, स्नेह पर खुशी जताई। छात्राओं ने कहा जवान, सीमा पर तैनात रहते हैं। इसीलिए हम लोग चैन से घर में सो पाते हैं। ऐसे जवानों को हमारा कोटि-कोटि प्रणाम। जवानों का साहस बना रहे, ईश्वर उनकी रक्षा करें। जवानों ने बहनों की भावनाओं का ताली बजाकर स्वागत किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें