Pages

लखनऊ में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की अहम बैठक, जनपदों में 17 अक्टूबर को देंगे धरना

लखनऊ। दारूलशफा स्थित कामन हाल में सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ.प्र. की विस्तारित कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेशीय पदाधिकारियों, सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों सहित जनपदीय शाखा के अध्यक्ष/ मंत्रियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने लम्बित मुद्दों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अक्टूबर को सभी जनपदों में एक दिवसीय धरना/आमसभा कर मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अनुस्मारक ज्ञापन सौपा जायेगा। 

इससे पूर्व सभी जनपदों में 2022 का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। आगे की रणनीति यथा आवश्यता प्रांतीय नेतृत्व तय करेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव तथा संचालन महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने किया।



कार्यकारिणी ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि सरकार ने जिन योजनाओं कैशलेश हेल्थ कार्ड एवं पेंशनर्स का परीचय प्रमाण पत्र जारी कराने की घोषणा किया उसका क्रियान्वयन आधा-अधूरा है। अधिकांश कोषाधिकारियों द्वारा अभी तक सत्यापन नहीं किया गया। जहां किया गया और हेल्थ कार्ड डाउन लोड हो गये, उनको अस्पतालों में बजट आवंटन के अभाव में इलाज से मना किया जा रहा है।

यही स्थिति अन्य लंबित मांगों यथा राशिकृत धनराशि की वसूली 98 माह (08 साल 03 माह) में पूरी हो जाती है फिर भी सरकार 15 साल तक वसूल कर रही है। पेंशन चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर आय की कटौती की जा रही है जो अनुचित है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति होने में भारी कठिनाई है। वर्षो बिल विलम्बित रहता है। इससे पेंशनर समाज में आक्रोश व्याप्त है।

बैठक को संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा, संरक्षक एवं पेंशनर्स संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, उपाध्यक्षगण रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय, एसके मिश्रा, अंगद सिंह, नरेन्द्र कुमार, अम्बरीश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष आरसी उपाध्याय, संगठन मंत्री राम चन्द्र मिश्र, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मौर्या, मंडलीय संगठन मंत्री उदय राज सिंह, शिव ध्यान सिंह, सुरेश शुक्ला, सूर्यभान सिंह, आरसी पाण्डेय, नूरूल इस्लाम एवं जनपदीय पदाधिकारियों सतीश चन्द त्यागी, आरपी पाण्डेय, संतलाल सोनकर, प्रेम नारायण तिवारी, मयंक कुमार द्विवेदी, राम बाबू शर्मा, धर्म देव उपाध्याय, गिरीश चन्द वर्मा, प्रेम चन्द गुप्ता, सीबी सिंह, अजय सिंह वर्मा, भूप सिंह, प्रेम चन्द्र गुप्ता, बीएल गुलाबिया, अनूप सिंह पेसल, सुभाष चन्द यादव, केपी ओझा, अवधेश यादव, राम बाबू शर्मा, मनोकर्णिका उपाध्याय, प्यारेलाल मिश्रा, राधेश्याम वालमीकी, मो. अख्तर, उमेश अवस्थी, बाबूलाल वर्मा आदि ने संबोधित किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ