📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे कथित नेता को पुलिस ने पकड़ा

Voc desk: 

नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के साथ तीन और लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। 

नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी। 

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला? 

नोएडा की सोसाइटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से श्रीकांत त्यागी का विवाद हो गया था। खुद को बीजेपी नेता बताने वाले दबंग ने उस दौरान महिला से गाली गलौज कर दी थी। महिला को धक्का दे दिया था। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था और सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था। यही नहीं, अथॉरिटी के नोटिस को भी अपने रसूख से रुकवा देता था। महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था और उसपर मामला दर्ज किया गया था इसके बाद वह फरार हो गया था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें