📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

हर घर पुस्तकालय थीम संग बलरामपुर गार्डन में उन्नीसवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला 23 से

लखनऊ। बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में 19वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला 23 सितम्बर से आरम्भ हो रहा है। पुस्तक मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार शाम पांच बजे करेगें। अगले 10 दिनों तक निःशुल्क प्रवेश और प्रत्येक पुस्तक पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट देने वाला यह मेला गांधी जयंती के दिन सम्मान समारोह के साथ समाप्त होगा। मेले की थीम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से हर घर पुस्तकालय रखी गयी है। पुस्तक प्रेमियों के लिए दो अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। 

फ़ाइल फ़ोटो
केटी फाउंडेशन और फोर्स वन बुक्स द्वारा आयोजित मेले में आयोजन स्थल के भीतर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है। आयोजक मनोज सिंह चन्देल ने बताया कि मेले में लगभग सौ स्टाल होंगे और यहां हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी पुस्तकों के देश भर से प्रमुख प्रकाशक आ रहे हैं। वर्षा की आशंका को देखते हुए स्टालों और पाण्डाल में समुचित व्यवस्था देते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में पुस्तकों के विमोचन, पुस्तक चर्चा के संग बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें