📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गांधी जयंती पर शुरू होगी प्रगति से प्रकृति तक की साईकिल यात्रा

लखनऊ। पदमश्री, पद्मभूषण एवं उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित विश्व प्रख्यात पर्यावरणविद डा. अनिल प्रकाश जोशी और उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारियों के बीच शुक्रवार को गूगल मीट पर वेबिनार का आयोजन किया गया। 2 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक समुद्र से लेकर पहाड़ तक मुम्बई से देहरादून तक प्रगति से प्रकृति तक की साईकिल यात्रा के संबंध में परिचर्चा हुई। डा. अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। उन्होने कहाकि सवाल आज देश की पारस्थितिकी पर भी आ चुका है कि हम बढ़ती आर्थिक स्थितियों से जहाॅ अपने को महफूज महसूस करते है वही दूसरी तरफ पारस्थितिकी दृष्टिकोण से हम धीरे धीरे क्षीण होते चले जा रहे है। इसीलिए आवश्यक है कि हम प्रकृति और प्रगति दोनो को लेकर साथ चले। साइकिल यात्रा में डा. अनिल प्रकाश जोशी सहित अन्य पर्यावरण विद् शामिल होगें। 

इस वेबिनार में उत्तराखण्ड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने कहाकि 2 अक्टूबर को गाॅधी प्रतिमा हजरतगंज से भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, गोमती तट तक साइकिल यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें महापरिषद के पदाधिकारी, सदस्य, समस्त पर्यावरण प्रेमी, स्कूल एवं कालेजों के छात्र छात्राएं शामिल होंगे। पूरन सिंह जीना ने बताया कि साइकिल यात्रा के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा भी की जायेगी। वेबिनार में अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत ने कहा कि 9 नवम्बर को उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन होगा वही पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल यात्रा देहरादून पहुंचेगी। इस अवसर पर साइकिल यात्रा मुम्बई से लेकर देहरादून तक पूरे रास्ते का वित्तांत प्रोजक्टर के माध्यम से जन  जन तक पहुॅचाया जायेगा। वेबिनार में मेरठ, गाजियाबाद, उत्तराखण्ड, आगरा एवं मथुरा के पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें