📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ मेट्रो : कर्मचारियों की सजगता से महिला यात्री को मिला बैग

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो यात्रियों को बेहतर व सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के साथ ही उनके सामानों की सुरक्षा का भी ध्यान रख रहा है। बुधवार को महिला यात्री रंजीत कौर चारबाग मेट्रो स्टेशन से कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा कर रही थी।चारबाग मेट्रो स्टेशन पर फ्राइस्किंग मशीन में वो अपना बैग भूलकर प्लेटफार्म पर पहुंच गयी थी। जिसकी जानकारी स्टाफ ने स्टेशन कंट्रोलर को दी। स्टेशन कंट्रोलर ने इसकी तत्काल घोषणा करनी शुरू कर दी। जिसके बाद महिला यात्री स्टेशन कण्ट्रोल रूम में पहुंची और अपने बैग को सुरक्षित पाकर बहुत खुश हुई। महिला ने लखनऊ मेट्रो की भूरी भूरी प्रशंसा की। महिला यात्री के बैग में एक मोबाइल, पांच हज़ार रूपये, एटीऍम कार्ड, आधार कार्ड और दवाईया रखी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें