📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ मेट्रो : दो दिवसीय कलाकृति बाजार का आगाज, रंगोली व तस्वीरों में दिखेगी मेट्रों की शान

हज़रतगंज मेट्रों पर सजी कलाकृति बाज़ार, हाथ से बने उत्पादों के साथ संगीत का भी उठाएंगे लुफ्त

लखनऊ। हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने का सफल प्रयास कर रहे कलाकृति बाज़ार का रविवार को आगाज़ हो गया है, कार्यक्रम आमजन के लिए 4 और 5 सितंबर दोनो दिन जारी है। कलाकृति बाज़ार में शहर के कई हस्तशिल्पियों को उनके उत्पादों को बेचने और प्रदर्शित करने के साथ लोगो से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कलाकृति बाज़ार के आयोजक आशीष सिंह बताते है कि वो पिछले कई वर्षों से लखनऊ में युवा कलाकारों का साथ देने के लिए उन्हें विभिन्न मंच प्रदान करते रहे है। जिसमे दी पोएस्ट्स हाउस का ओपन माइक और कलाकृति बज़ार मुख्य है। कलाकृति बाज़ार में छोटे पैमाने के व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ हस्तशिल्प कलाकारों के व्यवसाय को एक स्थापित दृष्टिकोण से बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। इस बार कलाकृति बाज़ार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सहयोग से हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर आम जन के लिए लगाया गया है।

कार्यकम में होगी रंगोली प्रतियोगिता

कलाकृति सीज़न 4 में लखनऊ के उच्च विश्विद्यालय के छात्रों व युवा कलाकारों के द्वारा रंगोली की प्रदर्शनी की जाएगी। जिसकी थीम ‛लखनऊ मेट्रो’ रखी गयी है। चारों टीम मिलकर अलग-अलग चार रंगोलियां बनाएंगी जो हज़रतगंज मेट्रो, मुंशीपुलिया, चारबाग़ और चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) मेट्रो स्टेशन प्रदर्शित होगा।

संगीत के तरानों से रंगीन होगी शाम

कलाकृती बाज़ार में आमजन के मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा जाएगा। जिसके लिए शहर के युवा कलाकरों को मंच प्रदान किया जाएगा, जिसमे दुर्गेश शर्मा, रुद्राक्ष वर्मा, सौभाग्य और आराध्या, दिव्यांश और सौरभ अपने संगीत से माहौल खुशनुमा कर देंगे।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मेट्रो दिवस मनाया जाएगा

हज़रतगंज गंज मेट्रों स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने 5 वर्ष पूर्ण होने की खुशी के साथ कलाकृति बाज़ार के संग मेट्रो दिवस को मनाएगी। जिसमे हज़रतगंज मेट्रों स्टेशन पर फ़ोटो प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

कलाकृति बाज़ार संघर्ष के साथ लेगी विदा

कलाकृति सीज़न 4 के अंतिम दिन सोमवार को लखनऊ के म्यूजिकल संघर्ष बैंड अपनी लाइव परफॉर्मेंस करेगा। जिसके उपरांत कलाकृति बाज़ार कार्य्रकम में हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदा लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें