📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज : छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान, किया श्रमदान

लखनऊ। लक्ष्मण नगरी में महापर्व छठ पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के रामयतन यादव, मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, अम्बरीश राय, राम बिलास यादव, अवधेश, संजय यादव, केएन राय, संजय सिंह, विजय यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया।

इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई अभियान में शामिल हुए। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 39वें छठ पूजा का आयोजन 30 अक्टूबर को लक्ष्मण मेला मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को आमंत्रित  किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें