लखनऊ। बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी बेलीगारद शाखा में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के कक्षावार 115 टॉप -5 मेधावियों और 23 कक्षाध्यापक व कक्षाध्यापिकाओं को बतौर मुख्य अतिथि मौजूद दिनेश खन्ना (निदेशक, नाट्य कला अकादमी) एवं कालेज के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, प्रिंसीपल अनूप कुमारी शुक्ला ने शील्ड प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मेधावी बच्चों के माता-पिता को भी माला पहना कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रबंध निदेशक द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ सरस्वती वंदना से हुआ। जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Voice of Capital
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔍



0 टिप्पणियाँ