google.com, pub-1705301601279513, DIRECT, f08c47fec0942fa0/> जियो ने इन शहरों में शुरू की ट्रू5जी सर्विस शुरु

Pages

जियो ने इन शहरों में शुरू की ट्रू5जी सर्विस शुरु


दिल्ली के बाद नोएडागाजियाबादगुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना 

नई दिल्ली।रिलायंस जियो दिल्लीगुरुग्रामनोएडागाजियाबादफरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर एरिया में True-5Gq सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया  है। जियो तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट कर रहा है। दिल्ली के अलावा मुंबईकोलकत्तावाराणसीचेन्नईहैदराबादबैंग्लुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर इस लिस्ट में सबसे नया है। 

 


कंपनी की रिलीज के मुताबिक उसके नेटवर्क सिगनल दिल्ली-एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों और क्षेत्रों में मिलने लगेंगे। अधिकांश आवासीय क्षेत्रोंअस्पतालोंस्कूलकॉलेजोंविश्वविद्यालयोंसरकारी इमारतोंमॉलप्रमुख बाजारोंटेक पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर जियो ट्रू5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा। 

 

दिल्ली में लाखो जियो यूजर्स पहले ही जियो ट्रू5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।  एनसीआर क्षेत्र में 5जी सर्विस लॉन्चिंग के बादजियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर का आमंत्रण मिलना शुरु हो जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा और 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। जिसके लिए उन्हें कोई कीमत नही चुकानी होगी। 

 

रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा की, “राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करना हमारे लिए गर्व की बात है। जियो अपनी ट्रू5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रहा है और इस क्षेत्र में के एक बड़े हिस्से में इसे पहले ही रोल आउट किया जा चुका है। पूरे दिल्ली-एनसीआर में 5जी सर्विस देने वाला वाला रिलायंस जियो अकेला ऑपरेटर है। हर भारतीय को ट्रू-5जी सेवा मिले इसके लिए जियो के इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैंक्योंकि यह टेक्नोलॉजी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ