📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर हुआ "युवा लेखन एवं दिव्यांग विमर्श"

लखनऊ। हजरतगंज मेट्रो पर स्टेशन पर "लखनऊ मेट्रो एवं रिपर्टवार" के सौजन्य से "बोधरस" के साथ मिलकर युवा लेखन एवं दिव्यांग विमर्श पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवा लेखिका "श्वेता उपाध्याय" लेखक एवं दिव्यांग विशेषज्ञ "अमित तिवारी" दिव्यांग लेखिका "आकांक्षा गुप्ता" जो की शरीर से 90 प्रतिशत दिव्यांग है और उन्होंने एक 'यतार्थ' पुस्तक लिख कर यह बताया कि इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। मंच का संचालन "मयंक कुमार" ने किया। कार्यक्रम में विशेषतया दिव्यांग युवाओ के कौशल एवम रोजगार पर कार्य करने वाली संस्था "डॉक्टर रेड्डीज फाऊंडेशन" के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं दिव्यांगता के प्रति समाज की संवेदना के लिए विमर्श एवं श्रोताओं से प्रश्न उत्तर किया गया। लखनऊ मेट्रो से जन सम्पर्क विभाग के डीजीएम पीआर हितेश चांदना भी इस कार्यक्रम मे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें