📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अम्बालिका इंस्टीट्यूट में 384वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है - उमानंद शर्मा

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत अम्बालिका इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर स्टडीज, मौरावां रोड, मोहनलालगंज के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 384वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रिय कार्यकर्ता एमके निरंजन ने अपने पूज्य ससुर स्व. शांति स्वरूप निरंजन स्मृति में और छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। 
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।’’ संस्थान के निदेशक डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर उमानंद शर्मा, एमके निरंजन, संस्थान के चेयरमैन एवं सीईओ अम्बिका मिश्रा, निदेशक डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डीन आरएस मिश्रा, सहायक निदेशक प्रशासन डॉ. एसकेएस तोमर, सहायक निदेशक अभिषेक मिश्रा सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें