Pages

"नारी है तो क्या हुआ हम अपना भाग्य बनाएंगे..."



लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की चौथी कड़ी में बुधवार को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुति हुई। इंदिरा नगर के लोहिया विहार सेक्टर-9 में हुए कार्यक्रम में अंशिका त्यागी एवं साथी कलाकारो में इशिका त्रिपाठी, वंशिका शर्मा, वर्षा सिंह, अंशिका शर्मा, आयुष प्रताप सिंह, आयुष चौहान, आयुष शर्मा, जीतू राजपूत आदि ने नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

शांति तिवारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद लोक नृत्यांगना अंशिका त्यागी द्वारा प्रस्तुत दुर्गा स्तुति से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। इस कड़ी में वंशिका शर्मा एवं इशिका त्रिपाठी ने "नारी है तो क्या हुआ हम अपना भाग्य बनाएंगे..." और "ओम सर्वानी ओम रुद्राणी..." देवी स्तुति पर मनमोहक नृत्य किया। संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिलाओं को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इस मौके पर निधि तिवारी, दबीर सिद्दीकी, शैलेंद्र मोहन, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ