Pages

जागृति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ। प्रगति माई संस्थान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जागृति सेवा समिति जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-एक के निर्वाचित पदाधिकारियो ने रविवार को शपथ ली।संरक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता, शेष नारायन मिश्रा, डा. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा की मौजूदगी में अध्यक्ष सन्तोष कुमार त्रिपाठी, महामंत्री सन्तोष कुमार पाण्डेय, अर्जुन सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) संजीव दुबे (उपाध्यक्ष), हरिश्चंद्र श्रीवास्तव (मंत्री), वीसी सेठी (कोषाध्यक्ष), विवेक कुमार शुक्ला (संयुक्त मंत्री), अनुराग श्रीवास्तव (संगठन मंत्री), राजीव श्रीवास्तव (ऑडिटर) बेद प्रकाश शुक्ला (विधिक सलाहकार) के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों दया राम पान्डेय, प्रेम सागर यादव, अजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव व बीएनपी श्रीवास्तव से शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में जानकीपुरम वार्ड तृतीय के नवनिर्वाचित पार्षद दीपक लोधी एवं जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमित के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ