📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

रेलवे कालोनी में छत गिरने से 3 बच्चों समेत पांच की मौत



लखनऊ। राजधानी में शनिवार को रेलवे कालोनी के जर्जर मकान एक परिवार के लिए काल बन गए। आनन्दनगर आलमबाग की रेलवे कॉलोनी में एल 60 की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत 5 की मौत हो गई। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल राहत में जुट गए। 



मृतकों में 40 वर्षीय राम चंद्र, 35 वर्षीय सरोजनी देवी, हर्षित 13, हर्षिता 10 और पांच साल का अंश शामिल है।बताया जा रहा है कि फतेह अली चौराहे के पास रेलवे की यह कालोनी काफी पुरानी है। इसकी कभी मरम्मत नहीं कराई गई। यहां कई परिवार जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें