Pages

लखनऊ नगर निगम प्रशासन के फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर, संगठनों ने जताया आभार

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में निगम प्रशासन द्वारा लगातार कर्मचारियों के हितार्थ निर्णय लिया जा रहा है। हाल ही में 19 मृतक आश्रितों को नियुक्ति मिलने का बाद बुधवार को उद्यान विभाग के अर्ह कर्मचारियों की माली पद से प्रधान माली के पद पर‌ पदोन्नति की गई है। नगर निगम प्रशासन के इस फैसले को लेकर कर्मचारी संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए कर्मचारियों को बधाई दी है।



नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष आनंद वर्मा, उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने नगर निगम प्रशासन को बहुत बहुत आभार जताया है। पदोन्नति हुए कर्मचारियों को नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने निगम प्रशासन से यह भी अपेक्षा की है कि अन्य कैडर  (पदों) की पदोन्नति का आदेश भी जारी किए जाए।

स्थानीय निकाय कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशि मिश्र ने भी नगर निगम प्रशासन का आभार जताया और सभी माली संवर्ग के कर्मचारियों को बधाई। 

उप्र नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर निगम प्रशासन के इस निर्णय पर हर्ष जताते हुए सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद दिया है।

  

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ