📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सरकारी आवास में चल रहा सपा कार्यालय को खाली कराने पहुंची अफसरों की टीम, कार्यकर्ताओं का हंगामा

डेस्क। पीलीभीत से बड़ी खबर आ रही है। यहां समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय खाली कराने की कार्यवाही चल रही है। इसकी जानकारी होने पर 200 से ज्यादा सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनकी नगरपालिका के अधिकारियों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।


इसके बाद सपा कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 50 अफसर और पांच थानों के 200 पुलिसकर्मी और एक कंपनी तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाटर कैनन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।



दरअसल, सपा कार्यालय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के आवास में चल रहा था। तीन दिन पहले नगरपालिका ने कार्यालय के गेट पर नोटिस चस्पा किया था और 10 जून तक कार्यालय खाली करने को कहा था। लेकिन कार्यालय खाली नहीं किया गया। इसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

इस कार्रवाई को सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' ने असंवैधानिक बताया। उन्होंने डीएम और एसपी से मुलाकात की और कहा— मामला सिविल कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए कार्यालय को खाली न कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें