📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना के मामले,जानकर हो जायेंगे हैरान

केजीएमयू के दो डॉक्टर सहित आठ पॉजिटिव, अब तक 22 संक्रमित

लखनऊ। अगर आप कोरोना की त्रासदी को भूल चुके हैं तो यह खबर आपकी उन यादों को फिर स्मरण करा देगी। राजधानी में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। एक तरफ गर्मी बढ़ रही है, तापमान बढ़ रहा है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों से आठ लोग कोरोना से ग्रस्त हुए हैं। इसमें केजीएमयू की एक रजिडेंट डॉक्टर व एमबीबीएस छात्र शामिल है। इनके बाद शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। राजधानी में अब तक 22 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना के मामले,जानकर हो जायेंगे हैरान

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के अनुसार केजीएमयू के गायनी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को बीते शुक्रवार से बुखार, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द जैसे लक्षण थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह अपने गृह जनपद लखीमपुर खीरी चली गईं हैं। केजीएमयू के एमबीबीएस थर्ड ईयर स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस छात्र हॉस्टल में रहता है। उसे आईसोलेट कर दिया गया है। इंदिरा नगर के मयूर विहार कॉलोनी के 61 साल के बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट भी संक्रमित पायी गर्इं हैं। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसे दिल की गंभीर परेशानी है। कोरोनरी आर्टरी में 50 फीसदी ब्लॉकेज है। वह होम आइसोलेशन में है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। इन मामलों से सचेत होने की जरूरत है हालांकि डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी बीमारी से बचाव के लिए दवाओं की अपेक्षा सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है। 
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने की अपील की है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और तेज किया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और जनता के सहयोग से कोविड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें