📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

बड़े मंगल पर विकास नगर में गूंजा सुंदरकांड, भक्तों ने चखा पूड़ी-सब्जी का प्रसाद

बड़े मंगल पर विकास नगर में गूंजा सुंदरकांड, भक्तों ने चखा पूड़ी-सब्जी का प्रसाद
शिवा हॉस्पिटल में भंडारा बांटते डॉ आरसी उप्रेती 

लखनऊ, 19 मई 2026। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर विकास नगर स्थित शिवा हॉस्पिटल में भक्तिमय माहौल रहा। डॉ. आरसी उप्रेती और पुष्पा उप्रेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारे का आयोजन किया गया।

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल: कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा में हिस्सा लिया।

पूड़ी-सब्जी, हलवा-बूंदी का लगा भंडारा: शिवा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित भंडारे में भक्तों ने पूड़ी-सब्जी, हलवा और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर उमेश सनवाल, राकेश मिश्रा, अखिलेश गिरी, डॉ. महेश पाण्डेय, प्रमोद सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, डॉ. बिंदिया खेड़ा, डॉ. जीएम खेड़ा समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें