सेंट्रल बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
लखनऊ: सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की आकस्मिक आम सभा में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
बार एसोसिएशन द्वारा जारी प्रस्ताव में कहा गया कि 17 मई 2026 को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के लिए थाना ठाकुरगंज के प्रभारी ओमवीर सिंह, अज्ञात दरोगा तथा 20 से 25 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह खबर पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करेंवहीं प्रस्ताव में कहा गया कि लाठीचार्ज में घायल होकर अस्पताल में भर्ती अधिवक्ताओं को सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इससे पहले सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद न्यायालय के अधिवक्ता 18 मई से 20 मई 2026 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही 20 मई को दोपहर 2 बजे पुनः आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य बार एसोसिएशनों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए संबंधित प्रस्तावों की प्रतिलिपि प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया है।
🛒 आज के शानदार Grocery Offers
👉 Amazon Grocery Dealsदैनिक जरूरत के सामान, ग्रॉसरी और घरेलू उत्पादों पर शानदार ऑफर्स देखें।


0 टिप्पणियाँ