📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

पुरनिया LKS कॉलोनी में बीमारी फैली, सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने लगवाया मेडिकल कैंप


लखनऊ, 18 मई 2026। पुरनिया स्थित एलकेएस कॉलोनी में बीते दिनों जलभराव और गंदे पानी की आपूर्ति के कारण फैली बीमारी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाला है। 

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर विधानसभा की प्रभारी सुश्री पूजा शुक्ला ने रविवार को कॉलोनी में मेडिकल कैंप की व्यवस्था करवाई। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और दवाएं लीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से इलाके में जलभराव और दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी, जिससे उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ गए थे। शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर सपा नेता पूजा शुक्ला ने खुद कैंप लगवाकर लोगों को राहत दी।

पूजा शुक्ला ने कहा, "सरकार बुनियादी सुविधाएं देने में फेल है। जब तक जलभराव और गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, हम जनता के साथ खड़े रहेंगे।"


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें