एमएपीएस मोतीनगर के छात्रों ने रचा इतिहास, टॉपर लाभांशी ने पाए 98.2% अंक
लखनऊ, 19 मई 2026। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोतीनगर ने सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में इतिहास रच दिया है। स्कूल ने मंगलवार को मेधावी छात्रों के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।
टॉपर्स की लिस्ट: प्रधानाचार्या रुचि पुरी ने बताया कि स्कूल की टॉपर *लाभांशी अग्रवाल ने 98.2%* अंक हासिल किए। इसके अलावा शाश्वत 92.6%, अर्जुन 92%, प्रीति 91.6%, राहुल 90.4%, ओजस्वा 90% और दिव्यांश ने 88.6% अंक प्राप्त किए।
60% छात्रों ने लाई डिस्टिंक्शन: स्कूल के करीब 60% विद्यार्थियों ने 75% से ज्यादा अंक पाकर डिस्टिंक्शन हासिल की है।
प्रबंधन ने क्या कहा: प्रबंधक सुधीर हलवासिया ने कहा कि छात्रों ने कठिन परिश्रम से इतिहास रच दिया है। अग्रवाल शिक्षा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि चैरिटेबल स्कूल के रिजल्ट ने भारी फीस लेने वाले स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया।
पेरेंट्स और स्टाफ भी सम्मानित: विद्यालय अध्यक्ष देशराज अग्रवाल ने बताया कि मेधावी छात्रों के साथ उनके माता-पिता, शिक्षकों और हेल्पिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
"नो प्लास्टिक" भंडारे से समापन: मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का समापन बड़े मंगल सामुदायिक "नो प्लास्टिक" भंडारे के साथ हुआ। यह भंडारा AIVF के सहयोग से हुआ जिसमें पर्यावरण संरक्षण और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया गया।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में एमएपीएस कमेटी उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जिंदल, अग्रवाल शिक्षा संस्थान अध्यक्ष लोकराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, प्रिंसिपल केके तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ