लखनऊ: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पराग ने गुरुवार को विभिन्न श्रेणियों के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का फैसला लिया है। नई दरें शुक्रवार शाम से लागू होंगी।
नई कीमतों के अनुसार पराग गोल्ड के 6 लीटर पैक की कीमत 420 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये कर दी गई है। वहीं 1 लीटर पैक अब 69 रुपये के बजाय 71 रुपये में मिलेगा। 500 एमएल पैक की कीमत 35 रुपये से बढ़ाकर 36 रुपये कर दी गई है।
यह खबर भी पढेंपराग टोंड मिल्क के 5 लीटर पैक की कीमत 285 रुपये से बढ़ाकर 290 रुपये कर दी गई है। वहीं 1 लीटर पैक अब 57 रुपये के बजाय 59 रुपये में उपलब्ध होगा। 500 एमएल पैक की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है।
स्टैंडर्ड मिल्क के 500 एमएल पैक की कीमत 32 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये कर दी गई है। वहीं 5 लीटर पैक में सबसे अधिक 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इसकी नई कीमत 300 रुपये तय की गई है, जो पहले 290 रुपये थी।
टी-स्पेशल मिल्क के 1 लीटर पैक की कीमत भी 64 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये कर दी गई है।
पराग के प्रवक्ता डीपी सिंह ने बताया कि लागत खर्च में लगातार बढ़ोतरी के चलते दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अमूल और मदर डेयरी की तुलना में पराग के दाम अभी भी एक रुपये प्रति लीटर कम हैं।


0 टिप्पणियाँ