📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ, 30 मई 2026: विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कमांडिंग ऑफिसर प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता तथा मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता अभियान

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता अभियान में शामिल एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय की शिक्षिकाएं।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने संदेश दिया कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से आसपास मौजूद लोग भी इसके दुष्प्रभावों की चपेट में आ सकते हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। इसके सेवन से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां तथा लकवा जैसी घातक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है।

प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “केसर नहीं, कैंसर है इसके दाने-दाने में”। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में नुकसानदायक है और युवाओं पर देश के भविष्य को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए उन्हें स्वयं भी तंबाकू से दूर रहना चाहिए तथा आमजन को भी इसके सेवन से बचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम में शामिल कैडेट्स

आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, सादिया, अवंतिका, रिया, अरुंधति, गरिमा, वर्तिका, भूमिका, छवि, सृष्टि, शुभी, खुशी, अनन्या, अलिशा, नैंसी, सिद्धि, मुस्कान, निकिता एवं प्रिया तिवारी सहित अन्य कैडेट्स कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।


रिपोर्ट: Voice of Capital News Desk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें