📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

झांसी, 21 जून। CM Yogi Yoga Day Jhansi अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति न केवल रोगों से बच सकता है, बल्कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन भी जी सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार है।

झांसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत प्रदेशवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आयुष विभाग की ई-पत्रिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के लगभग 200 देश योग से जुड़ चुके हैं और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में स्वस्थ शरीर को सभी कर्तव्यों और उपलब्धियों का आधार बताया गया है। स्वस्थ छात्र, किसान, श्रमिक और वैज्ञानिक ही समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग की परंपरा आदियोगी भगवान शिव से प्रारंभ हुई और ऋषि-मुनियों ने इसे पूरी दुनिया तक पहुंचाया। यदि हमें रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचना है तो योग को नियमित रूप से अपनाना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, तहसीलों और नगर निकायों सहित हर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें